फतेहपुर : इंडियन रेडक्रास सोसाइटी,आरोग्य भारती,दि होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में आरोग्य भारती पर्यावरण प्रमुख कानपुर प्रांत व चेयरमैन फ़तेहपुर तथा कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा जल संरक्षण जागरूकता महाभियान, सीपीआर प्रशिक्षण व बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव हेतु होमियोपैथिक औषधि वितरण अभियान मार्तण्ड विद्यालय इंटर कॉलेज चुरियानी सामियाना में चलाया गया।डॉ अनुराग ने सभी बच्चों को जल संरक्षण हेतु वाटर बेल लगाने,आरओ से निकलने वाले व्यर्थ पानी को एकत्र कर उपयोग में लाने व अन्य लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।फिर डॉ अनुराग ने सभी को जल संरक्षण हेतु शपथ भी दिलाई।साथ ही डॉ अनुराग ने सभी बच्चों,अध्यापकों को सीपीआर प्रशिक्षण दिया जिसके अंतर्गत डॉ अनुराग ने बताया कि 1 वर्ष के ऊपर किसी भी व्यक्ति का हृदय अचानक कार्य करना बंद करने की स्थिति में 1 मिनट में 120 बार दबाव व 8 बार सांस तथा 1 वर्ष से कम उम्र के बच्चे को 60 बार दबाव व 8 बार सांस देकर किसी का जीवन बचाया जा सकता है।अंत में सभी 515 बच्चों को बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होमियोपैथिक औषधि प्रदान की गई।साथ ही सभी बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।भोजन से पहले व शौच जाने के बाद साबुन से अच्छी तरह से हाथ धुलने के लिए बताया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सोमदेव सिंह,अध्यापक जितेंद्र सिंह,त्रिभुवन प्रसाद,रजत साहू व प्रमुख सहयोगी सुरेश कुमार श्रीवास्तव प्रबंध समिति सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उपस्थित रहे।

4 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *