तहसील प्रभारी रिपोर्ट गंगा चरण एमडी न्यूज़

लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र अंतर्गत खरगापुर ग्राम पंचायत में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से रास्ता बनाए जाने का मामला सामने आया है। हरदोइया बड़ा पुल के निकट यह रास्ता भू-माफियाओं द्वारा प्लाटिंग के उद्देश्य से बनाया गया है। प्रशासन के निर्देशों के अनुसार, ग्राम समाज की भूमि पर ऐसा कोई भी निर्माण कानूनी अपराध है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह अवैध रास्ता रातों-रात बना लिया गया था। इसमें ग्राम समाज और सिंचाई विभाग की जमीन पर एक पुलिया का निर्माण भी शामिल है। ग्रामीणों ने बताया कि यह रास्ता और पुलिया दोनों ही अवैध हैं, और इन पर उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए। जब संवाददाता ने इस संबंध में जानकारी मांगी, तो ग्राम वासियों ने बताया कि यहां एक कार्यालय तो है, लेकिन वहां केवल अनिल कुमार नामक व्यक्ति काम करता है। अनिल कुमार लोनी कटरा थाना क्षेत्र के बाला साइखेड़ा गांव का निवासी है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि यहां किसी कंपनी का कोई नाम नहीं है और न ही कोई अन्य व्यक्ति आता है। आम जनता को प्रशासन द्वारा लगातार यह निर्देश दिए गए हैं कि यदि ग्राम समाज की जमीन पर कोई अवैध कब्जा या निर्माण होता है, तो वे तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। इसके लिए अपने क्षेत्र के लेखपाल, कानूनगो या एसडीएम को लिखित शिकायत दी जा सकती है। इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश सरकार के आधिकारिक आईजीआरएस यूपी पोर्टल पर या भू-माफिया एंटी-पोर्टल पर भी सबूतों के साथ ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जा सकती है, ताकि उचित कार्रवाई होसके
