कार्रवाई की मांग

संवाददाता
अमर जीत
रामनगर । तहसील क्षेत्र के ग्राम पिपरी महार में मुकदमे की विवादित भूमि पर बिना अनुमति बाग कटान के बाद अवैध कॉलोनी विकसित किए जाने का मामला सामने आया है।ग्रेटर नोएडा के शिकायतकर्ता रत्नाकर सोम ने तहसीलदार रामनगर सहित डीएफओ को शिकायती पत्र देकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया गया है कि रामनगर तहसील के ग्राम पिपरी महार में कुछ सम्पत्ति संपत्ति विवादित है जिस पर बाग़ हैं । उस पर विभिन्न अदालतों में मुकदमा चल रहा है लेकिन उसे नजरअंदाज कर ईशानिक राजे एवं बालयम एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा लंबे समय से बिना सक्षम अनुमति के बाग के पेड़ों की कटाई कराई जा रही है। उन्होंने भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी विकसित करने के लिए प्लाट बिक्री किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।शिकायतकर्ता ने तहसीलदार रामनगर व डी एफ ओ बाराबंकी से मामले की गंभीरता को देखते स्थलीय जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई के साथ भविष्य में विधि विरुद्ध अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है।उधर 1090 पर शिकायत होने से पुलिस ने कटान रुकवाई है। डीएफओ बाराबंकी ने बताया कि शिकायत आई है। रेंजर फतेहपुर को कार्यवाही के लिए भेजा गया है।
