विशाल भंडारे के साथ हुआ पौधरोपण,भक्तिमय हुआ माहौल

बाराबंकी। हड़िया कोल आश्रम में बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं ने आश्रम में विराजमान रोग हरण श्री हनुमान जी महाराज की विशेष पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा पाठ से हुई।दिल्ली,हरियाणा,राजस्थान सहित अन्य स्थानों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से आरती कर भगवान का आशीर्वाद लिया। पूरा आश्रम भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गया।
श्रद्धालुओं ने आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत भगवान दास महाराज एवं विष्णु दास महाराज जी की विधिवत पूजा कर अंग वस्त्र और फल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूजन के पश्चात आश्रम परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था को लेकर आश्रम ट्रस्ट और स्वयंसेवकों ने विशेष तैयारियां की थीं।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सीता अशोक के पौधे लगाए गए। आश्रम ट्रस्ट अध्यक्ष महंत भगवान दास महाराज के निर्देशन में जनकल्याण किसान एसोसिएशन के प्रदेश मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह ने ब्रह्मलीन स्वामी रामदास जी महाराज एवं स्वामी ज्ञानदास महाराज जी की स्थली में पौधरोपण किया।

इस अवसर पर सुरेश यादव, मनोज कुमार,संजय यादव,धीरज, हरिश्चंद्र,नन्द किशोर,दिनेश कुमार यादव,दीपू यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

तेज बहादुर शर्मा मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या।

8 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *