हाथरस। घर के आंगन में खेल रहे डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे को काले सांप ने डस लिया।

सांप के काटते ही बच्चा बेहोश हो गया, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कराया गया।

बताया गया है कि थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला कुमरजी निवासी विष्णु का डेढ़ वर्षीय पुत्र नैतिक घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान वहां निकले काले सांप ने उसे डस लिया। बच्चे के रोने और बेहोश होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने सांप को पकड़ लिया और मासूम को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया।

जिला अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा बच्चे का उपचार किया जा रहा है। फिलहाल उसकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

हाथरस से इमरान मलिक की खबर

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *