रिपोर्टर आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार


*मितौली खीरी, 31 जुलाई 2026।* सनातन सेवा समिति द्वारा कस्ता कॉलोनी स्थित सिद्ध बाबा के स्थान पर सामूहिक रूप से बिना किसी भेदभाव के जनकल्याण के लिए हवन पूजन किया गया।
आज जहां समाज में छुआछूत, भेदभाव जैसी कुरीतियां व्याप्त हैं, जिनसे समाज में विघटन पनप रहा है वहीं कुछ जनकल्याण कारी समितियों द्वारा लोगों में सामाजिक समरसता जगाने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी के क्रम में लखीमपुर खीरी जनपद की कस्ता विधानसभा के अंतर्गत कस्ता कॉलोनी स्थित सिद्ध बाबा के स्थान पर सनातन सेवा समिति द्वारा जन कल्याण की भावना से ओतप्रोत हवन पूजन किया गया जिसमें समस्त ग्रामवासियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। सामाजिक समरसता जगाने हेतु उक्त हवन कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार अनिल गिरी एवं रामऔतार गौतम को बनाया गया। कन्यापूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।रात्रिकालीन वेला में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर सनातन सेवा समिति के सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं गांव के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
