एमडी न्यूज़ | जिला महराजगंज
रिपोर्टर: स्वामीनाथ कुमार

महराजगंज। फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में ससुर की निर्मम हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस हत्याकांड में मृतक की बहू सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में भूमि विवाद हत्या की मुख्य वजह सामने आई है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में फरेंदा पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, तकनीकी जांच और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर बेहद कम समय में पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने भूमि विवाद को लेकर हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल के साथ-साथ साक्ष्य मिटाने में इस्तेमाल किए गए उपकरण भी बरामद किए हैं।

मामले में मृतक की बहू को मुख्य अभियुक्ता बताते हुए कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

फरेंदा क्षेत्र में हुई इस वारदात का महज चार घंटे में खुलासा पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यशैली का उदाहरण माना जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले के अन्य पहलुओं और संभावित साजिश के बिंदुओं की भी गहन जांच में जुटी हुई है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *