रिपोर्टर कृष्णानंद वर्मा

बाराबंकी, 31 जुलाई 2026। जनपद के प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री (कारागार), उत्तर प्रदेश सरकार मा० सुरेश राही की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के प्रारम्भ में प्रभारी मंत्री, मा0 एमएलसी अंगद सिंह ,जिला पंचायत प्रशासक राजरानी रावत,मा0 विधायक कुर्सी साकेन्द्र प्रताप वर्मा,मा0 विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत व जिलाध्यक्ष भाजपा राम सिंह वर्मा का स्वागत जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन एवं पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।इसके उपरांत पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों की प्रगति का विस्तृत परीक्षण किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि मा० मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप सरकार की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुँचना सुनिश्चित किया जाए। सभी अधिकारी अपने विभागीय दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित करें। उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री ने गौवंश संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी गौ आश्रय स्थलों के संचालन एवं गौवंशों के संरक्षण में व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्य करें। गौवंशों के लिए पर्याप्त चारा, भूसा, स्वच्छ पेयजल, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं हर हाल में सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा तथा दोषी अधिकारियों के विरुद्ध प्रतिकूल कार्रवाई की जाएगी।

स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण तथा उद्योग एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप रोजगार सृजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता एवं मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

पेयजल एवं स्वच्छता की समीक्षा के दौरान नगर निकायों एवं ग्राम पंचायतों में पेयजल परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिन परियोजनाओं का कार्य पूर्ण होने की स्थिति में है, उनमें सड़क मरम्मत एवं पुनर्स्थापन कार्य का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग को खराब ट्रांसफार्मरों को समयबद्ध ढंग से बदलने तथा विद्युत संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा में बाल सेवा योजना, छात्रवृत्ति योजनाओं, पेंशन योजनाओं, सामूहिक विवाह योजना तथा अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया।इसके उपरांत कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई, जिसमें पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर की गई कार्यवाहियों से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया गया।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने प्रभारी मंत्री को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का जनपद स्तर पर प्रभावी एवं समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, जॉइंट मजिस्ट्रेट विद्यांशु शेखर झा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रंजन गौतम, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। रिपोर्टर कृष्णानंद वर्मा

12 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *