अनिल यादव मवई अयोध्या एम डी न्यूज।

गंभीर बीमारी के चलते कुवैत के अस्पताल में एडमिट हरीराम लोधी के घर पहुंचकर रुदौली विधायक नें उनके परिजनों से मुलाक़ात की! रुदौली विधायक रामचंद्र यादव नें उनकी पत्नी, भाई मोल्हे और दोनों बेटियों को आश्वासन दिया कि विदेश मंत्रालय और मा. प्रधानमंत्री जी के कार्यालय से संपर्क बनाकर हरीराम लोधी को जल्द से जल्द वतन लाकर इलाज कराने की ब्यवस्था कराई जाएगी, ज्ञात हो कि बटैय्या मजरे डिलवल निवासी हरीराम लोधी पिछले डेढ़ वर्ष से रोजी – रोटी की तलाश में परिवार से हजारों किलोमीटर दूर कमाने गये थे जहाँ गंभीर बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती हैं, परिवार को जबसे अस्पताल में भर्ती होकर इलाज कराने की जानकारी हुई है तब से पुत्र अरुण, अश्विन व दोनों बेटियों का रो- रोकर बुरा हाल है हरिराम के आईसीयू में भर्ती होने के कारण पिछले 15 दिनों से परिवार से बातचीत भी नहीं हो रही है इस अवसर पर पूर्व प्रमुख कमलेश यादव, साकेत महाविद्यालय अयोध्या के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, डायरेक्टर सहकारी गन्ना विकास समिति गनौली राम प्रेस यादव, सभासद कुलदीप सोनकर, रुदौली नगर मण्डल अध्यक्ष रामराज लोधी, पंकज शर्मा, कुलदीप वर्मा, फूलचंद्र, कोटेदार मनोज यादव, प्रेम जी, मूलचंद, सचिन, प्रदीप कुमार, और तौसीफ़ BDC सहित सैंकड़ो लोग उपस्थित थे.
