सावन में श्रद्धालुओं को मिली बड़ी सौगात, अलीगढ़ रोड पर आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण
हाथरस। सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा और सुविधाजनक आवागमन को प्राथमिकता देते हुए नगर पालिका परिषद, हाथरस द्वारा राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत वार्ड संख्या 11 एवं 18 में अलीगढ़ रोड स्थित मंडी समिति के सामने एवं तहसील के सामने 07 मीटर ऊँचे पोलों पर आधुनिक 90 वाट एलईडी स्ट्रीट लाइटों का अधिष्ठापन कराया गया।
इन स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण नगर पालिका परिषद, हाथरस की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी जी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री राजेश कुमार दिवाकर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी जी ने कहा कि नगर पालिका परिषद नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सावन माह में बड़ी संख्या में कांवड़ श्रद्धालु अलीगढ़ रोड से होकर गुजरते हैं। नई एलईडी स्ट्रीट लाइटों के स्थापित होने से श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को रात्रि के समय बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध होगी, जिससे आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम बनेगा। उन्होंने कहा कि नगर के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ कराए जा रहे हैं और जनहित सर्वोपरि है।
पूर्व सांसद श्री राजेश कुमार दिवाकर जी ने नगर पालिका परिषद द्वारा किए जा रहे जनहितकारी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बेहतर आधारभूत सुविधाएँ किसी भी शहर के विकास की पहचान होती हैं। यह प्रकाश व्यवस्था न केवल श्रद्धालुओं बल्कि क्षेत्र के हजारों नागरिकों के लिए भी लाभदायक सिद्ध होगी।
इस अवसर पर वार्ड संख्या 11 के सभासद श्री धर्मेन्द्र पिप्पल जी, वार्ड संख्या 18 के सभासद श्री दिनेश उपाध्याय जी, सभासद श्री अशोक गोला जी, सभासद श्री सुंदरम शर्मा जी, सभासद श्री हिमांशु कौशिक जी, सभासद श्री दिनेश सिंह (नन्हे जी), सभासद श्री सूरज माहौर जी, श्री अनिल शर्मा जी (ESL), श्री राहुल शर्मा जी (पतंजलि), श्री सत्यभान सिंह जी, लाइट इंस्पेक्टर श्री योगेश भारद्वाज जी, लाइट इंस्पेक्टर श्री सत्यवीर पलवान जी, श्री विष्णु सारस्वत जी, श्री कृष्णा चौधरी जी सहित नगर पालिका परिषद के अधिकारी, कर्मचारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
हाथरस से इमरान मलिक की खबर

