रिपोर्टर आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार

मितौली खीरी,1अगस्त2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी ख्याति गर्ग के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के संनिकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्ग दर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक मितौली महेश पाठक के नेतृत्व में थाना मितौली जनपद खीरी की पुलिस टीम आज दिनांक 01.08.2026 को मु0अ0सं0- 293/26 धारा 87/137(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त गुलशन कुमार पुत्र रामलाल निवासी ग्राम कामतानगर थाना निघासन खीरी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक नीरज कुमार थाना मितौली खीरी, कांस्टेबल अक्षय कुमार थाना मितौली खीरी, कांस्टेबल सौदान सिंह थाना मितौली खीरी थे।

169 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed