कोठीभार (महराजगंज)।​जनपद महराजगंज के थाना कोठीभार क्षेत्र के ग्राम बड़हरा चरगहां से एक 17 वर्षीया नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बड़हरा चरगहां (स्थान टोला) निवासी सरिता देवी पत्नी स्व. मनोहर गोड़ ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 3 बजे उनकी 17 वर्षीया पुत्री रोशनी कुमारी(काल्पनिक नाम) को करन हरिजन पुत्र बेचू हरिजन (निवासी- मदनपुर सुकरौली, थाना खड्डा, जिला कुशीनगर) बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया।

पुलिस की कार्रवाई

​शिकायतकर्ता सरिता देवी द्वारा 31 जुलाई को दी गई तहरीर के आधार पर कोठीभार पुलिस ने 1 अगस्त 2026 को प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR No. 0228/2026) दर्ज की है।

धारा: भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 137(2) के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।

जांच अधिकारी: मामले की विवेचना उप-निरीक्षक (SI) रौशन कुमार को सौंपी गई है।

​थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा के निर्देश पर पुलिस टीम आरोपी की तलाश और नाबालिग किशोरी की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। 

21 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *