पतंजलि योग समिति, लखनऊ (पूर्व) के तत्वावधान में माह की द्वितीय तिथि को आयोजित होने वाला मासिक वैदिक यज्ञ एवं संगठनात्मक बैठक इस बार श्री राम ग्लोबल स्कूल, विकल्प खंड, गोमती नगर में हर्षोल्लास एवं वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। यज्ञाचार्यों द्वारा अग्नि स्थापना, संकल्प एवं स्वस्तिवाचन के पश्चात समस्त कक्षा संचालकों, योग साधकों एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में सामूहिक हवन किया गया।

इस बार यज्ञ की मेजबानी श्रीराम ग्लोबल योग साधना केंद्र विकल्प खंड लखनऊ कक्षा द्वारा की गई थी, उनके द्वारा यज्ञ कुंड, समिधा, घी, कपूर एवं अन्य हवन सामग्री की उच्च कोटि की व्यवस्था की गई थी। गंगागंज योग समिति द्वारा प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई।

यज्ञ में उपस्थित सभी साधकों ने राष्ट्र, समाज एवं विश्व कल्याण की कामना करते हुए आहुतियां प्रदान कीं। वैदिक यज्ञ के माध्यम से पर्यावरण शुद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार का संदेश भी दिया गया।

मासिक बैठक एवं विचार-विमर्श


यज्ञ की पूर्णाहुति के पश्चात विद्यालय परिसर में ही संगठन की मासिक बैठकआयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता *जिला प्रभारी श्री उदय राज जी ने की।

बैठक में निम्न बिंदुओं पर गहन चर्चा हुई:


प्रत्येक कक्षा संचालक द्वारा अपने क्षेत्र में नये साधकों को जोड़ने की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
विभिन्न कक्षाओं के संचालकों ने योग कक्षाओं के संचालन में आ रही समस्याओं को लिखित रूप में रखा। उनके निराकरण हेतु सुझाव भी दिए गए।
आगामी कार्यक्रमसितंबर माह के यज्ञ एवं बैठक के स्थान व तिथि पर भी चर्चा कर रूपरेखा तैयार की गई।

जिला प्रभारी जी ने सभी कक्षा संचालकों से आग्रह किया कि वे संगठन को मजबूत बनाने के लिए अनुशासन, नियमितता एवं सेवा भाव से कार्य करें। उन्होंने कहा कि “मासिक यज्ञ केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, अपितु हम सभी को एक सूत्र में बांधने वाला माध्यम है।कार्यक्रम में पतंजलि योग परिवार के उदयराज जी की अध्यक्षता में गंगागंज से भाई नागेश जी की पूरी टीम, मास्टर अनिल कुमार वर्मा जी की पूरी टीम, आदरणीय पांडे जी की पूरी टीम ,बहन अलका वर्मा की पूरी कक्षा, उपासना जी की पूरी कक्षा, एवं जमुना शाह की पूरी कक्षा, बहन प्रमिला यादव एवं भाई शिव शंकर की पूरी कक्षा चंद्र प्रकाश सहित आदरणीय लेफ्टिनेंट कबीन्दर् प्रताप सिंह भाई अनिल प्रताप सिंह मीडिया प्रभारी श्री अखिलेश वर्मा भाई सौरभ सिंहा गोसाईगंज से भाई अनिल जी अपने पूरे ईस्ट मित्रों सहित पुराने योगाचार्य भाई रामसनेही जी जनेश्वर मिश्रा पार्क में संचालित होने वाली कक्षा की संचालिका बहन सरिता तिवारी जी सिटी मोंटेसरी गोमती नगर विस्तार की संपूर्ण कक्षा सद्भावना पार्क गोमती नगर विस्तार की संपूर्ण कक्षा के साथ श्री राम ग्लोबल स्कूल की संपूर्ण कक्षा सभी साधक साधिकाऐं बहन बबीता मिश्रा की पूरी कक्षा के अतिरिक्त अन्य काफी कक्षा संचालक, सहयोगी संगठनों के पदाधिकारी एवं 150 से अधिक संख्या में योग साधक उपस्थित रहे। सभी ने पूरे मनोयोग से वैदिक यज्ञ संपन्न किया तथा महीने में एक बार संगठन के लिए समय देने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का समापन शांति पाठ एवं एवं भव्य दिव्य प्रसाद वितरण के साथ हुआ उक्त दिव्य आयोजन एवं कार्यक्रम के लिए श्री राम ग्लोबल स्कूल के कक्षा संचालक भाई सुरेश चंद मिश्रा एवं बहन पुष्पा चौधरी को हृदय से आभार व्यक्त करता हूं तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी भाई बहनों को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं इसी तरह गुरु का कार्य बढ़ता रहे संगठन मजबूत रहे सभी को धन्यवाद।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed