बहुयामी समाचार पत्र एम डी न्यूज़ के लिए वाइस ब्यूरो चीफ अखिलेश राजपूत की खास रिपोर्ट!


कन्नौज /बताते चले कि विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम-असेह निवासी सीआरपीएफ के वीर जवान श्री मुकेश बाबू कठेरिया जी का ड्यूटी के दौरान राष्ट्रसेवा करते हुए हृदयगति रुकने से हुआ असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक है।
आज उनके पार्थिव शरीर के पैतृक गांव पहुंचने पर अंतिम दर्शन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।और विधायिका अर्चना पाण्डेय जी ने
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति मिले!
0 views
