एमडी न्यूज मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश- अजीत यादव

कानपुर नगर- गैर-राजनीतिक संगठन ‘ऑपरेशन विजय–बुराइयों के खिलाफ जंग’ के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं अधिवक्ता विजय प्रताप सिंह ने छात्र आंदोलन से जुड़े सीजेपी (CJP) के कुछ प्रमुख पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कानपुर के पनकी थाने में तहरीर देकर उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

विजय प्रताप सिंह का आरोप है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र हित में शुरू हुआ आंदोलन बाद में अपने मूल उद्देश्य से भटक गया और उससे जुड़े कुछ लोग कथित रूप से देश विरोधी गतिविधियों तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को अस्थिर करने वाले बयानों में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि संगठन ने इस मामले में अभिजीत दीपके, आशुतोष राका, सौरभ दास, नेहा बोरा सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया गया है कि संबंधित लोग सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक सूचनाएं प्रसारित कर समाज में अशांति फैलाने तथा सरकार के विरुद्ध लोगों को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर इसे संबंधित थाने को स्थानांतरित किए जाने की भी मांग की है।
विजय प्रताप सिंह ने कहा कि यदि पुलिस और सरकार इस मामले में विधिसम्मत कार्रवाई नहीं करती है तो संगठन देशव्यापी आंदोलन शुरू करने पर विचार करेगा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *