जहानाबाद विधानसभा में AIMIM ने तेज किया जनसंपर्क अभियान, गांव-गांव पहुंच रहे प्रभारी अखिलेश पाल
फतेहपुर। जनपद की जहानाबाद विधानसभा में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को गति दे दी है। पार्टी के जहानाबाद विधानसभा प्रभारी एवं भावी प्रत्याशी बताए जा रहे अखिलेश पाल ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की और पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया।
जनसंपर्क के दौरान अखिलेश पाल ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य प्रत्येक गांव में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज को एकजुट कर उन्हें उनके संवैधानिक अधिकारों एवं मताधिकार के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही है। साथ ही उन्होंने सामाजिक हिस्सेदारी को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने पार्टी नेतृत्व द्वारा जहानाबाद विधानसभा का प्रभारी बनाए जाने पर अखिलेश पाल का माला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में तरीक, अनवर, कृष्णपाल, सिराज अहमद, ताहिर सिद्दीकीइरफान राज सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

