तहसील प्रभारी रिपोर्ट गंगाचरण एमडी न्यूज़

तहसील मोहनलालगंज अंतर्गत नगराम रोड हरदोइया बाजार स्थित देव जन सेवा केंद्र में एक निशुल्क कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में ग्रामीण लोगों को प्रशासन की विभिन्न योजनाओं के लाभके लिए आवेदन करने में मदद की जा रही है, जिसमें नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के आवेदन भी निशुल्क किए जा रहे हैं।केंद्र संचालक गगन शुक्ला ने बताया कि ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए यह कैंप महीने में एक दिन लगाया जाता है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें और उन्हें आवेदन प्रक्रिया में कोई शुल्क न देना पड़े।उत्तर प्रदेश में नंदिनी कृषक समृद्धि योजना या मिनी नंदिनी योजना के फॉर्म नंद बाबा दुग्ध मिशन पोर्टल पर ऑनलाइन भरे जाते हैं। इन फॉर्मों को जन सेवा केंद्र के माध्यम से या स्वयं भी ऑनलाइन भरा जा सकता है। आमतौर पर जन सेवा केंद्र फॉर्म भरने के लिए शुल्क लेते हैं, लेकिन इस विशेष कैंप में यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क प्रदान की जा रही है।केंद्र और राज्य सरकार की कई अन्य प्रमुख योजनाएं भी इस कैंप में शामिल हैं। इनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (किसानों को ₹6,000 वार्षिक सहायता), आयुष्मान भारत योजना (₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज), और प्रधानमंत्री आवास योजना (पक्के मकान के लिए आर्थिक मदद) जैसी

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *