एमडी न्यूज संवाददाता प्रशांत जैन बिल्सी बदायूं

बदायूं । जनपद बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में मालगांव हॉल्ट पर बरेली-कासगंज पैसेंजर ट्रेन के इंजन से अचानक धुआं उठते ही लोको पायलट सर्वेश कुमार ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी, इसके बाद चालक दल और गाड़ी प्रबंधक ने फायर इंस्ट्रूमेंट से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन, सफलता नहीं मिली, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, इस दौरान ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को उतार दिया गया, इंजन में खराबी आने के कारण बरेली से दूसरा इंजन मंगाया गया, इंजन बदलने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ट्रेन को कासगंज के लिए रवाना किया गया, इस दौरान रेलवे का संचालन लगभग तीन घंटे तक प्रभावित रहा ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *