महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के स्टेट तिराहा पर सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब शराब के नशे में एक व्यक्ति ने अपनी ही मोटरसाइकिल में आग लगा दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आग पर काबू पा लिया।

पुलिस के अनुसार, घटना 3 अगस्त 2026 को करीब दोपहर 2 बजे की है। सूचना मिलने के बाद थाना कोठीभार की पुलिस टीम स्टेट तिराहा पहुंची। मौके पर पता चला कि सुरेश प्रसाद मद्धेशिया पुत्र मुनीम प्रसाद, निवासी स्टेट तिराहा, सिसवा बाजार, थाना कोठीभार, ने कथित तौर पर शराब के नशे में अपनी मोटरसाइकिल संख्या UP53AN2476 में आग लगा दी।

बाइक में आग लगने के बाद वह जलने लगी। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग बुझा दी। पुलिस के मुताबिक, आग से मोटरसाइकिल आंशिक रूप से जल गई, लेकिन घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई

इस संबंध में कोठीभार थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि “मौके पर स्थिति सामान्य है और शांति व्यवस्था को लेकर कोई समस्या नहीं है। घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।”

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *