रिपोर्ट- पुनीत शुक्ला हरदोई

MD न्यूज़ हरदोई
श्रावण माह में भगवान शिव के भक्तों और आम यात्रियों की सुविधा को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के हरदोई डिपो ने हरदोई–पाली–फर्रुखाबाद–शाहाबाद–मोहम्मदी–गोला–हरदोई मार्ग पर नई बस सेवा (UP 30 AT 7106) शुरू कर दी है। जनता एवं जनप्रतिनिधियों की मांग पर शुरू की गई यह सेवा प्रतिदिन लगभग 342 किलोमीटर का सफर तय करेगी।
डिपो प्रभारी वैभव रघुवंशी ने बताया कि बस शाम 7:30 बजे हरदोई से रवाना होकर पाली, फर्रुखाबाद, शाहाबाद और मोहम्मदी होते हुए दोपहर 3:00 बजे गोला गोकर्णनाथ पहुंचेगी। वहीं वापसी में बस दोपहर 3:30 बजे गोला से चलकर जेबीगंज और पिहानी के रास्ते शाम 7:00 बजे हरदोई पहुंचेगी।
इस नई बस सेवा का सबसे बड़ा लाभ पांचाल घाट से गंगाजल लेकर गोला गोकर्णनाथ जलाभिषेक के लिए जाने वाले कांवड़ियों को मिलेगा। अब श्रद्धालुओं को सीधी और सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था उपलब्ध होगी, जिससे उनकी यात्रा अधिक सुरक्षित और आसान बनेगी।

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *