MD News, District Buro Chief, Navin Krishna.


देवघर, राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों की सुविधा एवं त्वरित सूचना प्रसारण को लेकर आज उपायुक्त – सह – जिला दंडाधिकारी श्री सौरव कुमार भुवानिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण पुष्कर मैं संयुक्त रूप से आर० एल० सर्राफ प्रांगण स्थित हाईटेक मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया।
वातानुकूलित मीडिया सेंटर में कंप्यूटर सिस्टम, प्रिंटर, इंटरनेट, पेयजल एवं बैठने की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। ताकि मीडिया प्रतिनिधि पूरे श्रावण माह के दौरान पूरे सुगमता से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।
मीडिया सेंटर के माध्यम से मेला से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं एवं दैनिक गतिविधियां समय-समय पर आमजन तक पहुंचाई जाएंगी।
3 views
