MD NEWS बहुआयामी समाचार

शाहपुर में कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ, उप जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने किया उद्घाटन,

MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्टिंग: अमित विश्वकर्मा

शाहपुर (मुजफ्फरनगर), 4 अगस्त। जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा शाहपुर में मंगलवार को कांवड़ सेवा समिति द्वारा आयोजित सेवा शिविर का शुभारंभ बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कांवड़ सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा समाज के लिए प्रेरणादायक कार्य है।

कार्यक्रम में नगर पंचायत शाहपुर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। सेवा शिविर में कांवड़ यात्रियों के लिए जलपान, विश्राम एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, जिसका लाभ शिवभक्त लगातार उठा रहे हैं।

इस अवसर पर किसान यूनियन शाहपुर के अध्यक्ष द्वारा भी कार्यक्रम का शुभारंभ कराया गया तथा सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं भारी भीड़ देखने को मिली।

मौके पर एमडी न्यूज़ की ओर से अमित विश्वकर्मा मौजूद रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *