चेहल्लुम जुलूस में उमड़ा अकीदत का सैलाब, शहीदाने-कर्बला को दी गई खिराज-ए-अकीदत

फतेहपुर फतेहपुर मुख्यालय सहित कस्बा जहानाबाद में भी हजरत इमाम सैय्यद हुसैन और कर्बला के 72 वफादार साथियों की शहादत के चालीसवें दिन चेहल्लुम का जुलूस परंपरागत श्रद्धा, अकीदत और धार्मिक अनुशासन के साथ निकाला गया। जहानाबाद में सोमवार रात से शुरू हुए धार्मिक कार्यक्रम का समापन मंगलवार देर शाम घाटमपुर हाईवे स्थित कर्बला में अंतिम रस्मों के साथ हुआ। जुलूस अपने कदिमी (पारंपरिक) रास्तों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा।सोमवार रात करीब 10 बजे मोहल्ला औरंगाबाद स्थित मुख्तार बेग के आवास से ताजिया जुलूस रवाना हुआ। जुलूस शाही जामा मस्जिद स्थित इमामबाड़े पहुंचा, जहां मुकाम लेने के बाद काजीटोला स्थित इमाम चौक पर नियाज़ और नज़र की रस्म अदा की गई। इसके बाद जुलूस निर्धारित मार्ग से होते हुए रज्यौड़ा मोहल्ला पहुंचा।मंगलवार को मोहम्मद आलम की देखरेख में मुख्य चेहल्लुम जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। पूरे जुलूस के दौरान मातम, नौहाख्वानी और नियाज़ का सिलसिला चलता रहा। वहीं कोड़ा के अखाड़ों के पारंपरिक कलाकारों ने अपने हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।ताजिया जुलूस रज्यौड़ा से शुरू होकर अपने कदिमी मार्ग गढ़ी, बंबा ऊपर, लालूगंज, बाकरगंज, औरंगाबाद चौक तथा थाना मोड़ से गुजरते हुए घाटमपुर हाईवे स्थित कर्बला पहुंचा, जहां धार्मिक परंपराओं के अनुसार अंतिम रस्में अदा की गईं। जुलूस मार्ग पर जगह-जगह अकीदतमंदों ने नियाज़ का वितरण किया और हजरत इमाम हुसैन व शहीदाने-कर्बला को खिराज-ए-अकीदत पेश की।पूरे आयोजन के दौरान कस्बे में सांप्रदायिक सौहार्द, अनुशासन और भाईचारे का संदेश देखने को मिला। कार्यक्रम में डॉ. असलम अंसारी, शहबाज, असगर, शकील, रिंकू, उजमान, शेखर समेत सैकड़ों अकीदतमंद मौजूद रहे।सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम चेहल्लुम जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी योगेश कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बिन्देश कुमार गिरि, पी.के. पाठक, प्रवीण कुमार, मनोज कुमार, महिला उपनिरीक्षक प्रीति यादव सहित भारी पुलिस बल पूरे जुलूस मार्ग पर तैनात रहा। अधिकारियों ने लगातार निगरानी रखी, जिसके चलते कार्यक्रम सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (12, 0);aec_lux: 245.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 39;zeissColor: bright;
0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *