बाराबंकी:- यह दृश्य नगर के पटेलनगर मोहल्ले का है जहां वर्षों बाद सड़क का पुनर्निमाण हुआ और साथ ही जल निगम ने हर घर जल पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाई।रोड जहां समाप्त हुई ठीक उसी स्थान पर जल निगम का चैम्बर बन रहा था इसलिए उतना हिस्सा छोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों के आपत्ति करने पर जल निगम के सुपरवाइजर, ठेकेदार एवं अन्य कर्मियों ने लोगों से वादा किया कि चैम्बर बनने के बाद जब चैम्बर को ढका जाएगा उसी समय जितना हिस्सा बच रहा है उसे जल निगम सही कर देगी स्थानीय लोगों का आरोप है कि चैम्बर बने लगभग दो महीने हो गए है, न कोई चैम्बर ढकने आया न ही कोई खोदी गई लाइन को ढकने आया।जल निगम की इन्ही शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी ने दो बार संबंधित अधिकारियों को नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त निर्देश दिए थे कि जहां लाइन बिछती जाएगा वहां रोड सही करके जल्द से जल्द कार्य को समाप्त किया जाए। लेकिन नगर मे कई स्थानों पर अभी तक हाल वही है.
स्थानीय लोगो का कहना है कि नगर निगम के जेई पवन त्रिवेदी को तीन बार फ़ोन करके सूचित किया जा चुका है कि बरसात मे गड्ढे मे जलभराव के कारण राहगीर एवं बच्चे आए दिन हादसे का शिकार हो रहे है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही न होने से स्थानीय लोगों मे नाराजगी है और उनका कहना है अब अंतिम उपाय जिलाधिकारी को ज्ञापन देना है यदि फिर भी कार्यवाही नहीं हुई तो जलनिगम दफ्तर का घेराव कर इसका विरोध किया जाएगा।

तेज बहादुर शर्मा
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या।
