ब्रेकिंग न्यूज़ मथुरा/ गोवर्धन
एम डी न्यूज़ से रिपोर्ट जितेंद्र ठाकुर आगरा मंडल ब्यूरो प्रमुख की रिपोट
गोवर्धन में छोटी परिक्रमा मार्ग स्थित बड़ा बाजार के कला भवन के पास बनी बिल्डिंग से गिरा बड़ा छज्जा
बड़ी घटना होने से बाल बाल बची स्थानीय लोगों में भय व्याप्त
मथुरा के गोवर्धन से एक राहत भरी खबर सामने आई है। मंगलवार को परिक्रमा मार्ग पर एक पुराने मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के समय लगातार बारिश के कारण मार्ग पर पानी भरा हुआ था, जिससे उस स्थान से श्रद्धालुओं और राहगीरों की आवाजाही लगभग बंद थी।
गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में मंगलवार को तेज बारिश के बीच एक पुराने भवन का छज्जा अचानक गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण छज्जा कमजोर होकर ढह गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के समय परिक्रमा मार्ग पर बारिश का पानी भरा हुआ था, जिसके चलते वहां से कोई श्रद्धालु या राहगीर नहीं गुजर रहा था। इसी वजह से बड़ा हादसा टल गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि क्षेत्र की नालियां अक्सर चोक रहती हैं, जिससे थोड़ी सी बारिश में भी परिक्रमा मार्ग पर पानी भर जाता है। आरोप है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से जलभराव की समस्या बनी रहती है।
फिलहाल, इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्रारंभिक तौर पर छज्जा गिरने का कारण लगातार हुई बारिश और भवन के पुराने होने को माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और जर्जर भवनों की समय रहते जांच कराने की मांग की है।


