MD NEWS – बहुआयामी समाचार चैनल
रिपोर्ट: रोहित जैन (दभेड़ी वाले)
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख, बुढ़ाना – मुजफ्फरनगर
बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए शासन-प्रशासन द्वारा कस्बा बुढ़ाना के विभिन्न मार्गों पर बैरिकेड लगाकर आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। इसी बीच मंगलवार देर रात्रि पुराने कैराना बैंक मार्ग से कांधला रोड की ओर जा रही एक महिला बैरिकेड के कारण नाले को पार करने का प्रयास कर रही थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से महिला सीधे नाले में जा गिरी।
घटना में महिला को गंभीर चोटें आईं तथा उसके हाथ में मौजूद मोबाइल फोन और अन्य सामान भी नाले में गिर गया। हादसा होते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय नागरिकों और प्रशासनिक कर्मचारियों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद नाले में गिरे मोबाइल व अन्य सामान की तलाश भी की गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की कि कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ आम नागरिकों की सुरक्षित आवाजाही के लिए भी वैकल्पिक मार्ग और पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार के हादसों की पुनरावृत्ति न हो।

