एम डी न्यूज़
बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे के बड़ा बाइपास पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। बड़ा बाइपास पर दो ट्रकों की भिड़ंत हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में ट्रक का चालक केबिन में ही फंस गया। काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। घायल व्यक्ति के पैर कटने की सूचना मिली है। दुर्घटना में मृतकों और घायल की पहचान अभी नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी हाईवे और बिथरी थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और मामले की जांच जारी है।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।

6 views
