ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली बीड़ी बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़,

MD NEWS बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन (दभेड़ी वाले)
बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर

जनपद मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी पुलिस ने नकली बीड़ी बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मुख्य आरोपी रितेश पुत्र जिले सिंह निवासी ग्राम सठेड़ी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में नकली टार्जन बीड़ी, टेलीफोन बीड़ी और 502 पताका बीड़ी के तैयार बंडल, पैकिंग सामग्री, पंच लेबल और झिल्ली बरामद की है। बरामदगी में छह जूट के बोरे, एक लाल बोरा लूज बीड़ी बंडल, एक बोरा तैयार माल तथा एक बोरा नकली ब्रांड की पैकिंग सामग्री शामिल है।

पुलिस के अनुसार आरोपी प्रतिष्ठित कंपनियों के ट्रेडमार्क और कॉपीराइट का अवैध रूप से इस्तेमाल कर नकली बीड़ी तैयार कर बाजार में बेच रहा था। मामले में संबंधित धाराओं एवं कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना और प्रभारी निरीक्षक रतनपुरी के नेतृत्व में थाना रतनपुरी पुलिस टीम द्वारा की गई।

7 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *