रामपुर।
05-08-26


भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, रामपुर पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत जिला कार्यशाला का आयोजन जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ। कार्यशाला में जिला प्रभारी राजा वर्मा और पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिले के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा एवं आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यशाला में बताया गया कि 10 से 12 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा।
12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
13 अगस्त को जिला मुख्यालय पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी तथा
13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर एवं प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराने का अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही शहीदों, पूर्व सैनिकों एवं देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा।
14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मौन जुलूस एवं संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि, “भारत की आज़ादी हमें लाखों वीर स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों और असंख्य देशभक्तों के अद्वितीय त्याग एवं बलिदान से प्राप्त हुई है। आज हम जिस स्वतंत्र भारत में खुली हवा में सांस ले रहे हैं, वह उनके संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। इसलिए ‘हर घर तिरंगा अभियान’ केवल तिरंगा फहराने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि उन अमर बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का राष्ट्रीय पर्व है। हम सभी का दायित्व है कि इस अभियान को पूरे उत्साह, श्रद्धा और जनभागीदारी के साथ मनाएं तथा प्रत्येक घर पर तिरंगा शान से लहराकर राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं।”
जिला प्रभारी राजा वर्मा ने कहा कि, “हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रति सम्मान, एकता और राष्ट्रीय गौरव का अभियान है। संगठन द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रमों का सफल एवं भव्य आयोजन प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर तक सुनिश्चित किया जाएगा। सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य करें।”
कार्यशाला का समापन पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल ने किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए राष्ट्रध्वज के सम्मान तथा स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लें, ताकि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान जिले में ऐतिहासिक जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जा सके।
कार्यशाला में अभय गुप्ता, सुनीता सिंह सैनी मोहन कुमार लोधी जगपाल यादव रविंद्र सिंह भारत भूषण गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी आकाश सक्सेना कुंवर पाल लोधी प्रदीप गुप्ता विकास दीक्षित करतार सिंह लोधी योगेंद्र गंगवार नरेश सैनी देवेंद्र चौधरी पवन शर्मा महेंद्र मौर्य अनुभव शर्मा विक्रम सिंह अवधेश शर्मा कपिल गुप्ता कृष्ण अवतार लोधी ऋषि पांडे ऋषभ ठाकुर प्रदीप जाटव ममतात्री आंगन लोधी सुनील मौर्य भव्य उप्पल संजय चौधरी विवेक रुहेला अमृता रंधावा सुखदेव चीमा मनु सक्सेना श्रेया मदान स्फूर्ती जैन पूजा शर्मा आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
