इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल राज ने उप जिलाधिकारी श्री राकेश त्यागी जी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके कुशल नेतृत्व में क्षेत्र का विकास होगा तथा आम जनता एवं सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव प्रेम नरेश वाल्मीकि,जिला महासचिव नवीन कुमार सोनू, जिला सचिव मनोज कुमार, जिला सचिव शाहिद खान, बिलासपुर अध्यक्ष कुलदीप वाल्मीकि सहित संघ के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा उप जिलाधिकारी श्री राकेश त्यागी जी के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाओं के साथ हुआ।
12 views
