मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धींगरा के नेतृत्व में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

रिपोर्ट : आलोक मालपाणी – एमडी न्यूज

सहसवान/बदायूं : भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के तत्वाधान में गुरुवार को नगर इकाई एवं युवा कार्यकारिणी का गठन किया गया । शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धींगरा के नेतृत्व में नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर संगठन को मजबूत बनाने एवं व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान का संकल्प लिया गया। समारोह में नगर एवं जनपद के बड़ी संख्या में व्यापारी और संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए ।

कार्यक्रम से पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र धींगरा का शहवाजपुर चौराहे पर व्यापारियों ने ढोल – नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया साथ ही मुख्य बाजार होते हुए कार्यक्रम स्थल नगर पालिका के प्रांगण में पहुंचे । मार्ग में विभिन्न व्यापारियों द्वारा अपने अपने प्रतिष्ठानों पर माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया ।

नगर इकाई के अध्यक्ष बने राहुल माहेश्वरी

राहुल माहेश्वरी को नगर अध्यक्ष, फ़ीरोज़ अंसारी को संयुक्त महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई । श्याम प्रजापति, शम्सुल हक, अताउर्रहमान और अवनीश सर्राफ को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं राजीव माहेश्वरी को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा ।

युवा कार्यकारिणी की भी हुई घोषणा

युवा कार्यकारिणी में नदीमुल हक़ को नगर अध्यक्ष और विनीत कांत को महामंत्री बनाया गया । मुनीस हुसैन, आलोक मालपाणी, शिशिर गुप्ता, तनुज बजाज को उपाध्यक्ष बनाया गया। रोहित माहेश्वरी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया । शरद असावा, तफ़जील अहमद, नवेद रईस, दानिश और शाहबाज़ अंसारी मंत्री बनाए गए।

बिल्सी से पधारे कवि सुवीन माहेश्वरी ने बहुत सुंदर कविता सुनाकर मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर महिला मंडल की जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा चौहान, युवा जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव,दुर्गेश चन्द्र माहेश्वरी, युवा नेता अनुज माहेश्वरी, दीपक माहेश्वरी बाबा आदि बारिश के बाबजूद सैकड़ों की तादात में व्यापारी उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed