एमडी न्यूज ब्यूरों गोंडा

गोण्डा- पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण केस में बरी होने के बाद गुरुवार को पहली बार अयोध्या पहुंचे। अब वह शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। सुबह 11 बजे उनकी फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंड हुई। 2 हजार से ज्यादा समर्थकों ने गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया। उनके साथ लगभग 200 गाड़ियां का काफिला रहा।
एयरपोर्ट से निकलने के बाद वह खुली हंटर कार में खड़े होकर हनुमानगढ़ी पहुंचे। हनुमानगढ़ी में भगवान की आरती और भोग का समय था। इसलिए उन्होंने मंदिर के बाहर से ही दर्शन-पूजन किया। फिर संतों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके बड़े बेटे प्रतीक ने गाड़ी के सनरूफ से गदा लहराकर जीत का जश्न मनाया। प्रतीक गोंडा सदर विधायक हैं।
इस दौरान समर्थक उन पर फूल बरसाते रहे और नारे लगा रहे थे ‘शेर आया… शेर आया।’ इसके बाद बृजभूषण शरण सिंह का काफिला नंदनी नगर के लिए रवाना हो गया। बृजभूषण शरण सिंह गोंडा तक रैली निकालेंगे। इसका नाम ‘सत्यमेव जयते’ रखा गया है। इस रैली में शामिल होने के लिए 200 बटुकों को बुलाया गया है।
गोंडा में सबसे पहले नंदिनी गौमाता मंदिर में पूजा करेंगे। परिवार अखंड रामायण का पाठ करा रहा है। रामायण की समाप्ति पर हवन करेंगे। इसके बाद पैदल रैली स्थल पहुंचकर समर्थकों को संबोधित करेंगे। 2 लाख लोगों के भोजन का इंतजाम किया गया है। 40 क्विंटल लड्डू भी बांटे ।
3 अगस्त को बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले में बरी किया था। फैसले पर बृजभूषण ने कहा था- मैंने पहले कहा था कि अगर कोई आरोप साबित हो जाएगा तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा। होइहि सोइ जो राम रचि राखा। वहीं, पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कहा- हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है। हाईकोर्ट में फैसले को चुनौती देंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed