
फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस कार्यालय का औचक एवं गहन निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों की जांच के साथ कार्यालयों की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने एचएस रजिस्टर, एसआर रजिस्टर, पत्रावलियों, शस्त्र रजिस्टर तथा विभिन्न सूचनाओं से संबंधित अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस कार्यालय स्थित चुनाव सेल, गार्ड रूम, प्रधान लिपिक शाखा, रिट सेल एवं एलआईयू कार्यालय का भौतिक निरीक्षण कर कार्यों की समीक्षा की। एसपी ने सभी शाखा प्रभारियों को अभिलेखों का सुव्यवस्थित रख-रखाव, कार्यालयों में स्वच्छता बनाए रखने तथा लंबित कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय की कार्यप्रणाली पारदर्शी, व्यवस्थित एवं जिम्मेदारीपूर्ण होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय, सभी क्षेत्राधिकारी तथा पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
![]()
