मथुरा। तहसील छाता क्षेत्र के गांव साँखी में 8 अगस्त 2026 को करीब 11:30 बजे एक बेहद दर्दनाक और दुखद हादसा सामने आया। गांव निवासी प्रिंस, पुत्र श्री नेत्रपाल सिंह की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि हादसा किस परिस्थितियों में हुआ, इसकी पूरी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। स्थानीय स्तर पर घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *