MD न्यूज़
जिला महाराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथन कुमार

महराजगंज के धानी ब्लॉक में, परगापुर से लोदप्रौवा के बीच की सड़क कई जगहों पर टूट चुकी है और किनारों पर

झाड़ियां उग आई हैं। बारिश के दिनों में रास्ता फिसलन भरा और कीचड़मय हो जाता है, जिससे किसानों, स्कूली बच्चों, दोपहिया चालकों और आम राहगीरों को रोज़

परेशानी झेलनी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग कई गांवों के लिए अहम है, लेकिन लंबे समय से मरम्मत नहीं हुई। उनका कहना है कि अगर मरम्मत नहीं कराई गई तो आने वाले समय में आवागमन और भी मुश्किल हो जाएगा। ग्रामीणों

ने विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि सड़क की मरम्मत कराई जाए, झाड़ियां साफ की जाएं और इस मार्ग को सुरक्षित बनाया जाए। अब इलाके के लोग इंतज़ार में हैं कि प्रशासन कब तक इस समस्या का समाधान करता है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *