मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के गौरवशाली गांव फुगाना में शनिवार को एक नए अध्याय की शुरुआत हुई। किसान मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की स्मृति में निर्मित ‘चौधरी चरण सिंह द्वार’ का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान गांव में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला।

समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी रहे। उन्होंने विधिवत फीता काटकर भव्य द्वार का लोकार्पण किया। ग्रामीणों ने मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया और इस पहल को गांव के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

ग्राम प्रधान जितेन्द्र मलिक के प्रयासों से निर्मित इस द्वार को चौधरी चरण सिंह के विचारों, किसान हितैषी सोच और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के प्रवेश पर स्थापित यह द्वार आने वाली पीढ़ियों को चौधरी चरण सिंह के संघर्ष और योगदान की याद दिलाता रहेगा।

कार्यक्रम में बुढ़ाना के पूर्व विधायक उमेश मलिक, शामली के पूर्व विधायक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र निर्वाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कार्तिक काकरान, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मोनू मलिक, अभिषेक चौधरी, वीरसेन मलिक, बाबा राजवीर सिंह, हरपाल प्रधान, किशन प्रधान, नरेन्द्र चेयरमैन, जिला पंचायत सदस्य प्रमोद कश्यप, मंडल अध्यक्ष सहदेव बालियान, पवन वर्मा, ठाकुर मोनू कुरथल, तेलूराम कश्यप, विकास मलिक प्रधान, देवेन्द्र प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि ‘चौधरी चरण सिंह द्वार’ फुगाना की पहचान और गौरव का प्रतीक बनेगा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *