पत्रकार श्रवण तिवारी

सीतापुर। विकासखंड पहला अंतर्गत ग्राम गद्दीपुर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव की मुख्य डामर सड़क पर चलती बिजली के दौरान अचानक 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार टूटकर सड़क पर जा गिरा। तार गिरते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर इधर-उधर भागने लगे।


ग्रामीणों के मुताबिक, घटना के समय विद्युत आपूर्ति चालू थी। इसी दौरान अचानक बिजली का तार टूटकर मुख्य सड़क पर गिर गया। उसी समय एक युवक बाइक लेकर सड़क से गुजर रहा था, जो टूटे हुए तार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।
ग्रामवासी मनोज कुमार, राहुल और शुभम ने बताया कि तार टूटने के बाद पास में मौजूद मनोज कुमार ने तत्काल लाइनमैन को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बिजली विभाग को अवगत कराया गया, जिसके बाद पावर हाउस से संबंधित विद्युत लाइन की सप्लाई बंद कर दी गई। बिजली कटने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *