आज दिनांक 15-08-2026को मदरसा रजविया अहसनुल मदारिस हिदायत नगर लखीमपुर खीरी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। छात्र/ छात्राओं द्वारा मोहल्ले के मुख्य गलियों मे प्रभात फेरी निकाली गयी। मुख्य अतिथि जनाब इंजी.शेखू मिर्जा साहब के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान हुआ बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, कौमी तराना, नज्म, राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किए गए। मदरसा प्रबंधक मौलाना मोहम्मद अशफाक कादरी साहब ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन सबके लिए गौरव और हर्ष का दिन है। जिस दिन हमारे पूर्वजों के अथक प्रयास ,संघर्ष और बलिदान से ऐसी पहचान और जमीन स्थापित की गई। जहां हर नागरिक को चाहे वह किसी भी धर्म जाति या भाषा का हो सामान न्याय और स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त है ।आखिर में मुख्य अतिथि जी ने छात्र/ छात्राओं को सम्बोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की विशेष जानकारी देकर पढ़ लिखकर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जनाब इंजी शेखू मिर्जा साहब, मदरसा प्रबंधक मौलाना मोहम्मदअशफाक कादरी साहब ,इंजी.इश्तियाक अली साहब , डा० मो० सफी सीतापुरी साहब,मौलाना मुजिबुर्रहमान खां साहब , मोहम्मद जावेद साहब, ,मिर्जा ताबिश साहब,दानिश साहब,रशीदा खातून ,नाजनी , साहिबा एवं समस्त मदरसा स्टाफ मौजूद रहा ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *