बागवान सिंधी महिला विंग द्वारा कावड़ियों हेतु फलहार वितरण का भव्य आयोजन संपन्न

वाराणसी । बागबान सिंधी महिला विंग द्वारा श्रावण के तीसरे सोमवार को बाबा काशी विश्वनाथ सहित विभिन्न देवालयों में दर्शन करने आए हजारों कावड़ियों में निशुल्क फलाहार वितरण का आयोजन रथयात्रा महमूरगंज रोड स्थित नारायण दास ज्वेलर्स के समीप किया गया। जहाँ आने जाने वाले कावड़ियों में जो व्रती है उनको फलाहार आलू, पेड़ा और आलू की पकौड़ी प्रसाद स्वरूप दिया गया, वहीं जो कावड़िया बंधु व्रत नहीं है उनके लिए भी विशेष अल्पाहार की व्यवस्था की गई है। संपूर्ण कार्यक्रम में बागबान सिंधी महिला विंग की सदस्याओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही। संपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य रूप से बागबान सिंधी महिला विंग की अध्यक्ष निधि लालवानी, सचिव कृति बिजलानी, कोषाध्यक्ष नीलम वासवानी, पूजा बदलनी, हर्षा केसवानी, पूनम किसनानी, धीरज लालवानी, जितेंद्र तलरेजा, वर्षा लालवानी, हर्षा पुरस्वानी, मधु मोटवानी, विद्या पेशवानी, नेहा गंगवानी, रितिका अलवानी, पूजा लखमानी, मधु विशनानी, सुनीता लखमानी, समेत सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रही ।।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed