नागपंचमी पर चौरसिया समाज ने किया भव्य रुद्राभिषेक, उमड़ा आस्था का सैलाब

वाराणसी, ऐतिहासिक पानदरीबा के प्रांगण में अखिल भारतीय चौरसिया महासभा, श्री बरई सभा काशी एवं चौरसिया समाज बनारस के संयुक्त तत्वावधान में भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चौरसिया समाज के लोगों ने परिवार सहित शामिल होकर भगवान शिव का विधिवत पूजन-अर्चन एवं रुद्राभिषेक किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय चौरसिया ने कहा कि नागपंचमी का पर्व चौरसिया समाज पूरे देश में चौरसिया दिवस एवं चौरसिया पर्व के रूप में मनाता है। यह पर्व समाज के लिए गौरव और आस्था का प्रतीक है। चौरसिया समाज इस अवसर को अपने कुल के जनक चौऋषि महाराज की जयंती के रूप में भी मनाता है। देश के लगभग सभी जिलों में महासभा के पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में बनारस में विगत कई वर्षों की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि रुद्राभिषेक के इस पावन अवसर पर हजारों की संख्या में चौरसिया समाज के भाई-बहन अपने परिवार के साथ उपस्थित हुए और कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।
इस अवसर पर अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के महानगर अध्यक्ष सोहनलाल चौरसिया, महामंत्री अनूप चौरसिया, अमित (अज्जू) चौरसिया, विजय चौरसिया, गणेश चौरसिया, विकास चौरसिया, कुंज बिहारी चौरसिया, मनीष चौरसिया, सुमित चौरसिया, अवनीश चौरसिया, दीपक चौरसिया, गौरव चौरसिया, रवि चौरसिया, सुनील चौरसिया, शिव कुमार चौरसिया, राजू चौरसिया, बिपिन चौरसिया, संजीव चौरसिया, रमाकान्त चौरसिया, श्री बरई सभा काशी के अध्यक्ष इन्द्रनाथ चौरसिया, महामंत्री बबलू वीसी, संतोष चौरसिया, अंजनी चौरसिया, चन्द्र मोहन चौरसिया, अमरनाथ चौरसिया सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed