रामपुर। आज AIMIM के युवा जिलाध्यक्ष सलमान शाह ने एक महत्वपूर्ण बाइक प्रकरण को लेकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) साहब से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने तथा मामले में शामिल संबंधित लोगों की भूमिका की जांच किए जाने की मांग की गई युवा जिलाध्यक्ष सलमान शाह ने बताया कि बाइक फाइनेंस के संबंध में किश्तें समय पर जमा न हो पाने के बाद उत्पन्न परिस्थितियों को लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं। जब इस संबंध में बैंक से संपर्क किया गया तो मामले की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। इसी को लेकर आज एसपी साहब के समक्ष पूरे प्रकरण को रखा गया और निष्पक्ष जांच की मांग की गई इस दौरान सलमान शाह ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। कानून सभी के लिए बराबर है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि AIMIM हमेशा आम आदमी की आवाज को मजबूती से उठाने का काम करती है और जरूरतमंद व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा सलमान शाह ने उम्मीद जताई कि पुलिस प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच करेगा और दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी इस मौके पर युवा ज़िला महासचिव जुनैद खान युवा ज़िला महासचिव मोहम्मद जीशान युवा ज़िला महासचिव दानिश गुल जुनैद नसीर कुरैशी चांद जुनैद मोहम्मद इमरान आदि मौजूद रहे

![]()
