गोण्डा। जनपद गोण्डा के बेलसर क्षेत्र स्थित गंगरौली गांव की बेटी अपर्णा सिंह ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर ग्राम पंचायत अधिकारी का पद हासिल कर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

अपर्णा सिंह तीन बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनके पिता स्वर्गीय वीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ संजय सिंह किसान थे। इसी वर्ष 7 मार्च को उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पिता के अचानक निधन से पूरा परिवार गहरे सदमे में था और परिस्थितियां बेहद कठिन हो गई थीं।

लेकिन अपर्णा सिंह ने पिता के निधन के गहरे दुख के बावजूद हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखा और कठिन परिस्थितियों के बीच कड़ी मेहनत जारी रखी।

आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी का पद हासिल कर यह साबित कर दिया कि परिस्थितियां कितनी भी विपरीत क्यों न हों, दृढ़ संकल्प और मेहनत के आगे सफलता जरूर मिलती है।

अपर्णा सिंह की यह सफलता न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणादायक मिसाल है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *