प्रयागराज हंडिया | पिछले 2 दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण हंडिया के याकूबपुर गांव में एक गरीब किसान का कच्चा मकान ढह गया गनीमत रही की मकान गिरने से पहले वह सब परिवार सहित बाहर निकल गए जिससे जनहानि का नुकसान नहीं हुआ जानकारी के अनुसार गांव के निवासी बदमा देवी पत्नी राम भवन गौतम का मकान बारिश के कारण गिर गया यह परिवार मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं अब सर पर छत न होने से उनके सामने रहने और रोजमर्रा की जरूर का संकट खड़ा हो गया है घटना की सूचना हल्का के लेखपाल को दिया गया और लेखपाल ने गांव पहुंचे और ध्वस्त मकान का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की लेखपाल ने बताया कि क्षति का आकलन कर उच्चधिकारियो को भेजा जाएगा और परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और आवास उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि बारिश के मौसम में रहने की समुचित व्यवस्था मिल सके।

रिपोर्ट अनुज कुमार
![]()
