MD न्यूज़
जिला महाराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार

MD न्यूज़ | महराजगंज
आजादी के दशकों बाद भी

सड़क से वंचित हरपुर टोला, कच्चे और कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर ग्रामीण
बृजमनगंज/महराजगंज। बृजमनगंज विकासखंड क्षेत्र की ग्राम सभा दुबौलिया के हरपुर टोला में सड़क की समस्या ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। ग्रामीणों

का कहना है कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी टोले तक पक्की सड़क नहीं पहुंच सकी है। बारिश के मौसम में कच्चा रास्ता कीचड़ और जलभराव से भर जाता है, जिससे आवागमन बेहद कठिन हो जाता है।

ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को रोजाना इसी खराब रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है।

बताया जा रहा है कि मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए करीब 800 मीटर कच्ची पगडंडी का सफर तय करना पड़ता है। खराब रास्ते के कारण वाहन भी गांव तक पहुंचने में परेशानी का सामना करते हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक, किसी आपात स्थिति में मरीज को अस्पताल ले जाना हो या गांव में कोई जरूरी काम हो, तो रास्ते की खराब स्थिति बड़ी बाधा बन जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क

निर्माण की मांग को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया गया, लेकिन अब तक ठोस समाधान नहीं हुआ।
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से लगाई गुहार

हरपुर टोला के ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से बच्चों की स्कूल तक पहुंच आसान होगी और गांव के लोगों को आवागमन में राहत

मिलेगी।
ग्रामीणों में राकेश कुमार यादव, सच्चिदानंद यादव, ज्ञान दास भारती, रामप्रकाश, रामदास, सुनीता देवी, ज्ञानमती, उमेश और अखिलेश यादव सहित कई लोग शामिल हैं


ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी सड़क की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आगामी चुनाव में अपने मताधिकार को लेकर सामूहिक निर्णय लेने पर मजबूर होंगे। ग्रामीणों का कहना है कि “पहले सड़क, फिर वोट” उनकी प्रमुख मांग है।

MD न्यूज़ की नजर अब इस सड़क समस्या पर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर रहेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *