मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न एवं हूटर/सायरन का रोड रोलर से विनष्टीकरण

वाराणसी में यातायात नियमों के उल्लंघन और ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ यातायात पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 अगस्त 2026 को यातायात निदेशालय एवं उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वर्ष 2026 में विभिन्न तिथियों के दौरान जब्त किए गए मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न एवं हूटर/सायरन के विनष्टीकरण की कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान जब्त किए गए 37 मॉडिफाइड साइलेंसर, 95 प्रेशर हॉर्न तथा 48 हूटर/सायरन, कुल 180 अवैध उपकरणों, का अपर पुलिस उपायुक्त, यातायात एवं यातायात निरीक्षक, मुख्यालय की उपस्थिति में रोड रोलर के माध्यम से विनष्टीकरण किया गया।
यातायात पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी ने वाहन चालकों से अपील की है कि अपने वाहनों में अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न एवं हूटर/सायरन का प्रयोग न करें। ऐसे उपकरण न केवल ध्वनि प्रदूषण को बढ़ावा देते हैं, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों और राहगीरों के लिए असुविधा एवं जोखिम भी पैदा करते हैं।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार प्रवर्तन कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इसलिए वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा में सहयोग प्रदान करें।
ट्रैफिक कंट्रोल रूम: +91 7839856994
ट्रैफिक हेल्पलाइन: +91 7317202020
अपर पुलिस उपायुक्त, यातायात कमिश्नरेट वाराणसी
![]()
