गोंडा से रिपोर्टर मदनलाल
गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र के दत्तनगर माझा डिहवा गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है। चार बच्चों की मां पूजा सिंह की मौत के मामले में उसके पति सतीश सिंह पर हत्या का गंभीर आरोप लगा है।

मृतका के भाई प्रदीप कुमार सिंह का आरोप है कि पारिवारिक विवाद को लेकर सतीश आए दिन पूजा के साथ मारपीट करता था। आरोप है कि सोमवार को उसने पूजा की हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की और आनन-फानन में ढेमवा घाट पर अंतिम संस्कार भी कर दिया।

मृतका की 17 वर्षीय बेटी सुष्मिता ने अपने मामा को पूरी घटना बताई और पिता पर मां की हत्या का आरोप लगाया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *