गोण्डा(सालपुर सेमरा) – कोतवाली देहात के अंतर्गत आने वाले पुलिस चौकी सालपुर चौकी प्रभारी ने मंगलवार देर शाम को मय फोर्स के साथ पैदल गश्त किया व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। चौकी प्रभारी सालपुर सावन सिंह ने बताया कि मंगलवार को हमराही सिपाहियों के साथ-साथ सालपुर बाजार, बिशनपुर बेरिया सहित अन्य स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और दुकानदारों को जागरुक करते हुए बताया गया कि दुकानदार निडर होकर अपनी दुकान खोलें अगर किसी दुकानदार को अराजक तत्व किस्म का आदमी परेशान करने की कोशिश करता है तो उसकी सूचना पुलिस चौकी सालपुर को तुरंत दे । दिन हो या रात गर्मी हो या बरसात सालपुर पुलिस चौकी की पुलिस 24 घंटे आप लोगों के सहयोग के लिए तत्पर है।

![]()
