निचलौल। सड़क हादसे में पचमा केवटानी टोला निवासी बाइक सवार तीन युवकों की मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। हादसे की सूचना मिलते ही सिसवा विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के भावी प्रत्याशी गौरीशंकर गुप्ता उर्फ फौजी भैया शोकाकुल परिजनों से मिलने पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाया।

फौजी भैया ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक साथ तीन युवाओं की असमय मौत बेहद पीड़ादायक और हृदयविदारक है। इस दुख की घड़ी में वह शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं।

मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत करते हुए गौरीशंकर गुप्ता उर्फ फौजी भैया ने मृतकों के आश्रित परिजनों को अहेतुक सहायता राशि दिलाए जाने की मांग की। उन्होंने प्रशासन से मानवीय संवेदना के आधार पर पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने की अपील की।

उन्होंने कहा कि हादसे में अपनों को खो चुके परिवारों के लिए यह बेहद कठिन समय है। ऐसे में प्रशासन को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के साथ पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद के लिए आगे आना चाहिए।

तीन युवकों की मौत से पचमा केवटानी टोला में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और गम का माहौल बना हुआ है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *