झांसी में युवक का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार, परिजनों ने उठाए सवाल
परिजनों ने प्रशासन पर लगाया बिना शिनाख्त अंतिम संस्कार कराने का आरोप, आईएमआईएम ने मांगा इंसाफ
जहानाबाद, फतेहपुर। कस्बे के मोहल्ला मियांटोला निवासी अजमेरी नट पुत्र मुन्ना नट की करीब एक सप्ताह पूर्व झांसी में हुई मृत्यु के बाद उसके अंतिम संस्कार को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। परिजनों का आरोप है कि युवक के शव की समुचित शिनाख्त और परिवार की मौजूदगी के बिना ही उसका अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार कर दिया गया। मामले की जानकारी होने पर परिवार ने कड़ा विरोध जताते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
मृतक के भाई सलमान ने बताया कि अजमेरी नट करीब दो सप्ताह पूर्व व्यापार के सिलसिले में झांसी गया था। इसी दौरान उसकी मृत्यु की सूचना मिली। सूचना मिलने पर वह अपनी भाभी गुड्डन के साथ झांसी पहुंचा, जहां परिजनों को बताया गया कि अजमेरी का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी करने पर परिजनों को बताया गया कि उसका अंतिम संस्कार हिंदू धर्म की रीति-रिवाज के अनुसार किया गया।
इस जानकारी के बाद परिजनों ने आपत्ति जताते हुए सवाल उठाया कि यदि मृतक की पहचान और धार्मिक पहचान स्पष्ट थी तो अंतिम संस्कार की प्रक्रिया परिवार की जानकारी और सहमति के बिना क्यों कराई गई। परिजनों ने पूरे मामले की जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
मामले की जानकारी मिलने पर आईएमआईएम के जहानाबाद विधानसभा प्रभारी अखिलेश पाल ने परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि किसी भी मृतक की पहचान और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। अखिलेश पाल ने कहा कि पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद पार्टी की ओर से की जाएगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि मृतक के शव की शारीरिक पहचान और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही अंतिम संस्कार कराया जाना चाहिए था। मामले में प्रशासन की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष वसीम खान, अत्ताउल्लाह खान उर्फ शानू, शहबाज उर्फ छोटू, साकिब राइन एडवोकेट, अरबाज खान, फिरोज तथा मोहम्मद रशीद उर्फ धुन्नू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 205.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 39;zeissColor: bright;

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *