MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर

फतेहपुर में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत विकास भवन सभागार में कन्या जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने केक काटकर माताओं और बेटियों को खिलाया तथा 75 नवजात बच्चियों को बेबी किट वितरित की। कार्यक्रम में ‘एक पेड़ बेटी के नाम’ पहल की शुरुआत करते हुए नवजात बच्चियों की माताओं को पौधे दिए गए। वहीं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड-19 के तहत 6 बच्चों को लैपटॉप भी वितरित किए गए।
राज्यमंत्री ने कहा कि बेटी अनमोल है, बेटियां हमारे घर की लक्ष्मी और समाज का गौरव हैं। उन्होंने बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *